देखिए वीडियो: पौड़ी बुजुर्ग महिला को स्कूटी से टक्कर मारने वाला वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी…

Share your love

पौड़ी गढ़वाल

अभी कुछ दिन पहले पौड़ी धारा रोड पर एक बुजुर्ग महिला जब तेजी से रोड पार कर रही होती है तो विपरीत दिशा से आ रही  स्कूटी से टकरा जाती है सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से प्रतीत हो रहा है कि यह बुजुर्ग महिला रोड क्रॉस कर रही थी तो स्कूटी से टकरा जाती है हालांकि स्कूटी सवार चालकों के द्वारा मानवता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को उठाया गया

लेकिन अब बुजुर्ग महिला के द्वारा कोतवाली पौड़ी में शिकायत दर्ज की गई है बताया जा रहा है कि स्कूटी पैठाणी के सेरा  गांव मैं मनवर सिंह पुत्र शिव सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है

पुलिस के द्वारा बताया गया कि पूछताछ करने पर पता चला कि उनके द्वारा उक्त वाहन पौड़ी के ही किसी व्यक्ति को काफी समय पहले बेच दिया गया था लेकिन स्कूटी अभी भी उनके नाम पर ही रजिस्टर्ड है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.