नाबालिग से बलात्कार का आरोपी शादाब पुलिस की गिरफ्त में 25000 का था ईनाम

Share your love

देहरादून रायपुर

 

 

रायपुर पुलिस व SOG टीम को मिली बड़ी सफलता, नाबालिक युवती से दुष्कर्म के अपराध मे 09 माह से फरार चल रहे 25000/- के इनामी आरोपी को गैर राज्य महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।

घटना का विवरण-

दिनांक 10.8.2022 को शिवपुरी कॉलोनी अधोइवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून निवासी एक महिला ने थाना हाजिर आकर एक किता तहरीर बाबत खुद की नाबालिग पुत्री मीना(काल्पनिक नाम) उम्र 13 वर्ष के साथ में नामजद अभियुक्त द्वारा छेड़खानी व दुष्कर्म करने के संबंध में लाकर दाखिल की दाखिला तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 334/22 धारा 363/366A/376 भादवी व 3/8 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक भावना के सुपुर्द की गई। अभियोग पंजीकृत होते ही नामजद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारू हेतु रू0 25000/- का इनाम घोषित किया गया ।
थाना रायपुर व एसओजी की दो टीमें गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके घर रायबरेली में दबिश दी गई। तो अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था । पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप, जानकारी मिली कि अभियुक्त अपने निवास स्थान रायबरेली से फरार होकर गैर राज्य महाराष्ट्र में छुपा हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 28.03.23 को अभियुक्त शादाब उर्फ समीर पुत्र शान मोहम्मद निवासी देवली थाना सलोन जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष को मुंबई महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जाएगा ।

*नाम पता अभियुक्त*

*शादाब उर्फ समीर पुत्र शान मोहम्मद निवासी देवली थाना सलोन जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष ।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.