दिल्ली देहरादून बाईपास पर कार सवार युवक को नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गोलियों से भूना

Share your love

परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून बाईपास पर बालाजी होटल पर पानी की बोतल खरीद रहे कार सवार युवक को नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने गोलियों से भूना

दरअसल दिल्ली बटला हाउस ओखला से मेरठ हापुड़ रोड स्थित मोती महल फार्म हाउस में शादी समारोह में आए स्विफ्ट कार सवार युवकों को वापस लौटते हुए दिल्ली देहरादून बाईपास तिराहे पर बालाजी होटल से पानी की बोतल खरीदते समय 5 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने घेर लिया

 

कार में बैठे यूवको पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी जिसमें आगे बैठे कार सवार युवक लईक अहमद निवासी दिल्ली को कई गोलियां लगी

वहीं कार में बैठे मृतक लइक अहमद के साथी अली अब्बास नकवी, मोहम्मद कादिर ,बाबर अंसारी ,शहीत सोहेल निवासी बटला हाउस ने भाग कर अपनी जान बचाई

मृतक के साथियों ने बताया कि ना तो किसी बात को लेकर रास्ते में किसी से कोई झगड़ा हुआ और ना ही शादी में

न जाने किस दुश्मनी के तहत बदमाशों ने लइक पर अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया
वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची परतापुर पुलिस ने मौके से लगभग 5 खोके कारतूस बरामद किए हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *