तुर्की भूकंप से पहले उत्तराखंड के विजय गौड़ की आखरी तस्वीरें !
Share your love
तुर्की भूकंप से पहले मस्ती करते हुए विजय गौड़ की वह आखरी तस्वीर उनकी पत्नी की यादों में रह गई है…

विजय अलग-अलग देशों में मशीनों को असेंबल किया करते थे l इसको लेकर उन्हें नेपाल भूटान तुर्की अलग-अलग देशों में जाना होता था l विजय का परिवार कोटद्वार में किराए के मकान पर रहता है और उनकी पत्नी और एक बच्चा देहरादून के बालावाला में किराए पर रहते हैं।
वह प्रतिदिन अपनी पत्नी से वीडियो कॉल के माध्यम से बात करते रहते थे l तुर्की के भूकंप से पहले बर्फ में खेलते हुए और मस्ती करते हुए अपनी पत्नी को उन्होंने अपने फोटोग्राफ भेजे थेl उसके पश्चात 6 फरवरी को सुबह सुबह भूकंप के बाद उनसे संपर्क नहीं हो पाया था l इस भूकंप में अभी तक 30,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है l विजय के परिवार ने बताया कि दूतावास ने उनकी पूरी मदद की है l कल रविवार को विजय के बड़े भाई अरुण और उनके परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे l बताया जा रहा है कि आज 1:30 बजे विजय का शव उत्तराखंड पहुंचेगा और हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार होगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
