दिल्ली में होटल मालिक की आत्महत्या से उत्तराखंड के एक आईपीएस अधिकारी के जुड़े तार !

Share your love

एंकर:-दिल्ली में होटल मालिक की आत्महत्या से उत्तराखंड के एक आईपीएस अधिकारी का नाम जुड़ा है। इससे महकमे में खलबली मच गई है। हर ओर चर्चा का माहौल गर्म है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय द्वारा दिल्ली पुलिस को पत्र भेजा गया है।

 

एडीजी लॉ एंड आर्डर वी मुर्गेश ने बताया कि इस मामले की दिल्ली पुलिस तह तक जांच करें ताकि उस अधिकारी का नाम उजागर हो सके जिसके सरेआम चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस इस मामले में अपनी जांच कर रही है और इस पूरे मामले की तह तक जाकर पूरा प्रकरण सामने आना चाहिए।।बता दें कि 22 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल गांव के सामने एक मकान में होटल मालिक ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें पार्टनरशिप के विवाद का जिक्र था। लिखा था कि इस होटल में उत्तराखंड के आईपीएस का हिस्सा है। वह अपने हिस्से की रकम मांग रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए सुसाइड नोट सील कर दिया था। अब उत्तराखंड कैडर के इस अधिकारी की चर्चा सरकारी महकमे से लेकर शासन तक में आम हो गई हैं।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.