संदिग्ध बांग्लादेशी महिला हरिद्वार से गिरफ़्तार

Share your love

देहरादून : अक्टूबर के पहले सप्ताह में यूपी एटीएस की कार्रवाई में हरिद्वार से गिरफ्तार किए गए आतंकी अलीनूर की पत्नी को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने सलेमपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला रहीमा बांग्लादेश की रहने वाली है और बिना पासपोर्ट और वीजा के अपने तीन बच्चो के साथ हरिद्वार में रह रही थी। पुलिस के खुफिया तंत्र और रानीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है। लिहाजा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। आपको बता दें कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में यूपी एटीएस ने कार्रवाई करते हुए हरिद्वार और सहारनपुर जिले से 8 आतंकियों को पकड़ा था। जिनमें हरिद्वार जिले के मुदस्सिर और अलीनूर भी शामिल थे। अली नूर बांग्लादेश के ढाका का रहने वाला है उसे आतंकी संगठन जमात उल मुजाहिदीन से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.