बिग ब्रेकिंग! साडा और एमडीडीए के आतंक के खिलाफ तहसील में गरजा मोर्चा
Share your love

लोकजन टुडे, विकासनगरः साडाधएमडीडीए के आतंक एवं उसके मानकों में ढील प्रदान किये जाने को लेकर जनसंघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जी.एम.वी.एन. के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील विकासनगर में प्रदर्शनधघेराव कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विकासनगर, श्री कौस्तुभ मिश्र को सौंपा।
नेगी ने कहा कि दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) धमसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एम.डी.डी.ए.) के जटिल मानकों की वजह से जनता आतंकित है तथा कई लोग डिप्रेशन का शिकार हो गये हैं।
महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि प्राधिकरण के कड़े मानकों के चलते जरूरतमंद गरीब व्यक्ति एक छोटा सा मकानधदुकान बनाने हेतु मानचित्र पास कराने के उद्देश्य से प्राधिकरण के कई—कई चक्कर काटता है, लेकिन उसका मानचित्र स्वीकृत नहीं हो पाता, मजबूरन उसे प्राधिकरण की अनदेखी कर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये निर्माण करना पड़ता है तथा निर्माण शुरू होते ही प्राधिकरण द्वारा सीलिंगधध्वस्तीकरण का नोटिस थमा दिया जाता है।
नेगी ने कहा कि होना तो चाहिए कि प्राधिकरण को नई विकसित कालोनियों, मॉल, कॉम्पलेक्स पर ही अपने नियम लागू करने चाहिए, लेकिन पूर्व में गली—मौहल्ले में निर्मित भवनों, दुकानों के पुर्ननिर्माणध नये निर्माण पर इन मानकों में ढील प्रदान की जानी चाहिए।
अति महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत भवनधदुकान निर्माण कराने वाला व्यक्ति इस फजीहत से बचने के उद्देश्य से नक्शा पास कराकर निर्धारित विभागीय शुल्क जमा कराना चाहता है, लेकिन फिर वही मानकों के अडंगे से उसे दो—चार होना पड़ता है। मानकों की जटिलता की वजह से मात्र 10—15 फीसदी मानचित्र ही स्वीकृत हो पाते हैं, जिस कारण सरकार को करोड़ों रूपये राजस्व की हानि होती है। इन कड़े मानकों का फायदा प्राधिकरण के कर्मचारीधअधिकारीधदलाल उठाते हैं। मोर्चा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत बिना अनुमति स्टोन क्रशरधस्क्रीनिंग प्लान्ट आदि तो खोले जा सकते हैं, लेकिन एक छोटा सा मकानधदुकान नहीं बनाया जा सकता।
प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, ओ. पी राणा, डॉ .ओ.पी पंवार, श्रवण ओझा, मौ. इस्लाम, नरेन्द्र तोमर, अण् खालिक, सुशील भारद्वाज, जयदेव नेगी, जयपाल सिंह, चैधरी मामराज, रहवर अली, मौ. आसिफ, इदरीश, भीम सिंह बिष्ट, गौर सिंह चैहान, अनिल गौड़, सतीश गुप्ता, अशोक गर्ग, रवि भटनागर, मौ. नसीम, फतेह आलिम, अंकुर चौरसिया , मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद गालिब, केण्सीण् चंदेल, नत्थी सिंह पंवार, चैधरी अमन सिंह आदि थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
