काशीपुर में एक बार फिर हुआ गोलीकांड
Share your love
देहरादून : उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर में एक बार फिर से गोलीकांड को अंजाम दिया गया। काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोलियों से भून डाला जिससे युवक की मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 4 दिन पूर्व गिरीश ठाकुर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी जिसकी शिकायत टांडा चौकी क्षेत्र में भी की गई थी। लेकिन पुलिस ने उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जिसकी वजह से आज हमारे बीच गिरीश ठाकुर नहीं रहा।
वहीं पुलिस को शाम तक का अल्टीमेटम देते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। पीड़ित पक्ष का कहना है की अगर शाम तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है ,तो प्रदर्शन किया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर चंद्र मोहन सिंह एसपी का कहना है, मामले की जांच में पुलिस जुट गई जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
