कांग्रेस विधायक को आखिर किस विकलांग बुजुर्ग दबंग से है खतरा: इनसाइड स्टोरी

Share your love

 

उत्तराखंड के जसपुर के कांग्रेस विधायक के ऊपर हमले की घटना से विधायक महोदय की सुरक्षा पर सवाल जरूर उठे हैं लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है यह हमारी इनसाइड स्टोरी में देखिए

फोटो कांग्रेस विधायक आदेश चौहान

पहले आपको बताते हैं क्या है मामला जसपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई कि उन  पर पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने घर में घुसकर हमला किया और उनके गनर की वर्दी तक फाड़ दी वहीं इस मामले में पुलिस के द्वारा जब जांच की गई तो मामला कुछ और ही निकला विधायक के ऊपर हमला वाली घटना पर जब हमारे द्वारा मालूम  किया गया तो पूरा मामला ही विधायक जी की तरफ से गोल माल निकला पहले चोरी फिर सीनाजोरी वाली कहावत एकदम सटीक बैठती है विधायक जी ने पहले मामले को सेटलमेंट के लिए पीड़ित बुजुर्ग को घर बुलाया और उसके पश्चात उल्टा धमकाते हुए तहरीर देकर धरने पर बैठ गए

 

उत्तराखंड के सीधे-साधे कांग्रेस के जसपुर  विधायक आदेश चौहान को जिस दबंग से खतरा है वह दबंग अब मीडिया के सामने आ गया है इस बुजुर्ग विकलांग दबंग के ऊपर आरोप लगा है कि इनके द्वारा विधायक के घर में घुसकर दबंगई दिखाते हुए इनके गनर की वर्दी फाड़ दी गई और विधायक के साथ अभद्रता की गई है

जी हां हम बिल्कुल सही कह रहे हैं

पहले आप सुनिए इस विकलांग बुजुर्ग दबंग की जुबानी

 

 

अब मन में एक सवाल उठता है जिस बुजुर्गों का एक हाथ नहीं है वह कैसे मूछों वाले चौहान साहब विधायक के घर घुसकर दबंगई कर सकते हैं और विधायक जी इस बुजुर्ग के खिलाफ धरने पर भी बैठ गए अपने समर्थकों के साथ विधायक जी ही नहीं प्रदेश भर में कई कांग्रेसी विभिन्न स्थानों पर अपने विधायक के समर्थन में बिना असलियत जाने धरना प्रदर्शन भी कर रहे थे

बुजुर्ग दबंग के अनुसार  मामला यह है कि किसी पैसों के लेनदन को लेकर मध्यस्था कर रहे

विधायक आदेश चौहान ने इन्हें अपने घर बुलाया और दबाव बनाना चाहा जब यह बुजुर्ग नहीं माने तो इनके ऊपर अपने घर में इनके गनर की वर्दी फाड़ने और अपने साथ अभद्रता का आरोप लगा दिया और आरोप लगाने के पश्चात तुरंत धरने पर भी बैठ गए विधायक के द्वारा कहा गया कि इनके द्वारा मेरे ऊपर हमला भी किया गया है और इस मामले में तहरीर दे दी गई जिसके बाद पुलिस के द्वारा विधायक महोदय का गनर बदल दिया गया और तुरंत दूसरा गनर मुहैया कराया गया लेकिन विधायक जी अब इस बात पर भी अड़ गए हैं कि मुझे अपना वही पुराना गनर चाहिए नहीं तो मुझे पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए जिसके बाद पुलिस के द्वारा मुहैया कराया गया नया गनर विधायक जी के घर के बाहर ही टहल रहा है और विधायक जी उसे घर के अंदर तक नहीं घुसने दे रहे हैं

विधायक जी के घर के बाहर खड़ा गनर जिसे विधायक आदेश चौहान जी लेने से कर रहे हैं इनकार

अब विधायक के खिलाफ इस मामले में पंजाबी जाट महासभा भी खड़ी हो गई है पंजाबी जाट महासभा के अनुसार यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो पंजाबी जाट महासभा भी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगी

अब देखना होगा पुलिस कितनी जल्दी इस मामले में जांच कर आरोपियों के ऊपर कार्रवाई करती है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.