ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट नेगेटिव वरना फैल सकता था सामुदायिक फैलाव

Share your love

देहरादून

 

200 से अधिक लोगों के लिए राहत भरी खबर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट निकली नेगेटिव

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनसे मिलने वालों के बीच हड़कंप मच गया था जब पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से एक उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी है

दरअसल मामला यह है कल पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को देखने ऋषिकेश स्थित एम्स में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत पहुंचे थे उस वक्त तक किसी को यह आभास नहीं था कि खंडूरी जी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव भी आ सकती है लेकिन अगले दिन जैसे ही इस बात का पता चला पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसके बाद उनसे मिलने वालों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत उस दिन पौड़ी जनपद के भ्रमण पर थे जनपद से लौटते वक्त ऋषिकेश एम्स में पूर्व मुख्यमंत्री से वापसी में मिलते मिलते उनका स्वास्थ्य हालचाल पूछने पहुंच गए थे उसके पश्चात वह अपने बेटे के जन्मदिन में अपने यमुना कॉलोनी स्थित आवास में पहुंचे जहां 200 से अधिक लोग उनके संपर्क में आ गए जिनके द्वारा सोशल मीडिया में उनके साथ फोटो भी साझा की गई उनका निजी स्टाफ उनके रिश्तेदार और सगे संबंधी भी जिनमें से एक है जैसे ही पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी जी पॉजिटिव आ गए हैं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत तुरंत अपने सभी मीटिंग और प्रोग्रामों को स्थगित कर घर में क्वॉरेंटाइन हो गए उनके द्वारा अपनी जांच हेतु आरटी पीसीआर टेस्ट करवाया गया जिसमें देर रात रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि वह नेगेटिव है जिसके बाद उनके सभी सगे संबंधी और निजी स्टाफ के द्वारा राहत की सांस ली गई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.