एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने गाया भजन श्याम तेरी बंसी पुकारे…. चारों तरफ बजी तालियों की गड़गड़ाहट

Share your love

देहरादून

 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले0ज0 (से0नि0)  गुरमीत सिंह, महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि  पुष्कर सिंह धामी,  द्वारा शिरकत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि  महामहिम राज्यपाल ले0ज0 (से0नि0)  गुरमीत सिंह,  मुख्यमंत्री , पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड,  द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया

, कार्यक्रम की शुरुआत में महामहिम राज्यपाल  तथा  मुख्यमंत्री  द्वारा लोक कलाकारों को स्मृति चिन्ह तथा शॉल भेंट कर लोक कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड  द्वारा महामहिम राज्यपाल  तथा  मुख्यमंत्री उत्तराखंड,  को रुद्राक्ष का वृक्ष भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुकर कला मंच देहरादून के कलाकारों द्वारा गणेश जी की वंदना से किया गया। *कार्यक्रम के दौरान  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर द्वारा श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम भजन गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया। इस दौरान  प्रियंका महर, (लोक गायिका),  किशन महिपाल ( लोक गायक), व अन्य कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल महोदय एवं  मुख्यमंत्री  द्वारा उपस्थित अथितिगणो को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.