पंजाब के शेरा हत्याकांड का शूटर उत्तराखंड से गिरफ्तार, 25 लाख में ली थी सुपारी  

Share your love

उत्तराखंड की एसटीएफ का एक के बाद एक बड़ा धमाका अपराधियों में उत्तराखंड एसटीएफ का बढ़ता ख़ौफ़

आज एक बार फिर उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ ने पंजाब के तरनतारन से शेरा हत्याकांड के कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार कर लिया है. एसटीएफ ने आरोपी के पास से हत्याकांड में प्रयोग हथियार भी बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि 25 लाख रुपए में हत्या की सुपारी ली गई थी. रोहित को उधमसिंह नगर जिले के किच्छा से गिरफ्तार किया गया है.

5 जुलाई 2022 को पंजाब प्रांत के तरनतारन जिले के अंतर्गत बल्टूआ थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत दिनदहाड़े शेरा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मुख्य शूटर रोहित को उत्तराखंड STF ने उधम सिंह नगर के किच्छा से हथियार सहित गिरफ्तार किया है. हालांकि अभी इस हत्याकांड में दूसरा शूटर फ़रार चल रहा है. उसकी तलाश जारी है. गिरफ्तार किया गया शूटर रोहित पुत्र राजाराम उधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र का ही मूल निवासी है.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.