बाबा नीम करौली के बड़े बेटे अनेग सिंह का निधन, भक्तों में शोक की लहर

Share your love

भवाली: कैंची धाम के संस्थापक नीम करौली बाबा के बड़े बेटे अनेग सिंह शर्मा का निधन हो गया। उन्होंने 95 वर्ष की उम्र में भोपाल में अंतिम सांस ली। जिसके बाद से उनके भक्तों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अनेग सिंह शर्मा लंबे समय से बीमार थे। उनका उपचार चल रहा था। अस्पताल में उपचार के दौरान ही उनका निधन हो गया है। आज उनका विधिविधान से भोपाल में अंतिम संस्कार किया गया।

हनुमान जी का अवतार माने जाने वाले बाबा नीम करौरी महाराज ने विवाह के कुछ वर्षों बाद ही गृह त्याग कर संन्यासी बनाने का निर्णय कर लिया था। वर्षों के तप के बाद नीम करौली बाबा को सिद्धियां प्राप्त हुईं थीं।

बाबा जी का जन्म सन 1900 में अकबरपुर (वर्तमान फर्रुखाबाद) उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। बाबा नीम करौरी महाराज का असली नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा है। 11 वर्ष की अल्पायु में ही विवाह हो गया था। जिसके बाद उनके दो पुत्र एवं एक पुत्रियां हुईं। 28 अप्रैल 2021 को बाबा नीम करौली के छोटे बेटे नारायण शर्मा के छोटे बेटे नारायण शर्मा का भी निधन हो गया था। ऐसे में अब बाबा के परिवार की एक ही सदस्य यानी उनकी बेटी गिरजा ही बची है, जो आगरा में रहती है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.