उत्तराखंड: 10 रुपए का लालच देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Share your love
उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने 10 रुपए का लालच देकर पड़ोस में रहने वाली नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। नाबालिक से दुष्कर्म की घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया पुलिस ने तत्काल पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।
भले ही केंद्र और प्रदेश सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। लेकिन आज भी संकीर्ण मानसिकता के लोग नाबालिक को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में सामने आया है। जहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर अपनी हवस का शिकार बना दिया। जिसके बाद नाबालिग अपने घर पहुंची जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए।
जहां परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही सीओ अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
