बड़ी खबर: हरिद्वार के बिलकेश्वर मंदिर के पुजारी बलबीर पूरी को बनाया गया बागंभरी मठ का महंत

Share your love

हरिद्वार: महंत नरेंद्र गिरी ने सुसाइड नोट में एक नाम महंत बलबीर पूरी का भी सामने आया था जिसमें उन्होंने लिखा था की बागंभरी मठ प्रयागराज का महंत बलबीर पूरी को बनाया जाए। बलबीर पूरी महाराज इस समय निरंजनी अखाड़े के बिल्केश्वर मंदिर के व्यवस्थापक हैजो बिल्केश्वर मंदिर की देखरेख करते हैं और सारी व्यवस्था संभालते हैं।

बलबीर पूरी के शिष्य पुनीत पुरी महाराज का कहना है कि बड़े महाराज जी की जो इच्छा है उन्हें पूरा करना ही हमारा कर्तव्य है। बलबीर पुरी महाराज जी को  बागमभरी मठ प्रयागराज का उत्तराधिकारी बनाया गया है। यही बड़े महाराज नरेंद्र गिरी की इच्छा थी और इस मठ की देखभाल बलबीर पूरी महाराज जी से अच्छी और कोई संत नहीं कर सकता है। पुनीत पूरी महाराज ने बताया बिल्केश्वर महादेव मंदिर में नरेंद्र गिरी महाराज का आना जाना लगा रहता था और वो जब भी वह आते थे तो अकेले ही आते थे। साथ में उनके सिर्फ सुरक्षाकर्मी होते थे।

वही आनंद गिरि महाराज भी मंदिर में आते रहते थे। वो भी जब आते थे अकेले ही आते थे। कभी भी बड़े महाराज नरेंद्र गिरी के साथ वह बिल्केश्वर मंदिर में अपने गुरु भाई बलबीर पूरी महाराज के पास नहीं आए। बड़े महाराज नरेंद्र गिरी का इस दुनिया से जाना संत समाज के साथ- साथ पूरे भारतवर्ष के लिए एक अपूर्ण क्षति है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.