डीएम चमोली ने की बड़ी कार्यवाही जानिए जनताहित में क्या..

Share your love

सतेंदर पुंडीर लोकजन टुडे, चमोली

 

गैरसैंण-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम भटोली में संचालित हाॅट मिक्स प्लांट को प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड के मानकों का पूर्ण रूप से पालन न करने तथा ग्रामीणों की आपत्ति के दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने प्लांट के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। उप निरीक्षक/खान अधिकारी, चमोली द्वारा की गई जाॅच रिपोर्ट के अनुसार हाॅट मिक्स प्लांट संचालक के पास पर्यावरणीय अनुमति नही है। हाॅट मिक्स प्लांट से अत्यधिक मात्रा में धुआं निकल रहा है, जिस स्थान पर यह प्लांट संचालित है वहाॅ से चिकित्सालय आने-जाने वालों का रास्ता है, जिससे आने-जाने वाले मरीजों व ग्रामीणों को काफी परेशानियां हो रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोष है। हाॅट मिक्स के धुए एवं धूल से आम नागरिकों एवं उसके समीप निवासरत् ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। जिलाधिकारी ने पर्यावरणीय अनुमति प्राप्त किए जाने तक प्लांट के संचालन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *