नैनीताल: राजभवन सड़क मार्ग पर जमीन धंसने से आई दरार, देखे वीडियो

Share your love

रिपोर्ट: नीतू आर्या

नैनीताल: बीते कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते राजभवन सड़क मार्ग पर बुधवार को जमीन धसने से दरार आ गई थी। जिससे नीचे स्थित न्यू पालिका बाजार पर पत्थर गिरने का खतरा मंडरा रहा था। देर रात वह सड़क भारी बारिश के चलते रेलिंग सहित न्यू पालिका बाजार में भरभराकर गिर गई। जिससे कुछ पेड़ मलवे के साथ दुकानों में गिर गए। पेड़ गिरने से कई दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही बिजली के तार भी टूट गए।

जिसके बाद प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई हैं। वही राजभवन मार्ग को बंद करने के बाद अब नगर की मॉलरोड को 24 घंटे के लिए खोल दिया गया है। सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक माल रोड पर वनवे की जगह अब टू भी गाड़ियां चल सकेंगी।

जिसके बाद प्रभावित क्षेत्र का जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गुरुवार को अपर जिलाधिकारी, लोनिवि, विद्युत व वन के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान गर्ब्याल ने वनविभाग व वन निगम के अधिकारियों को आपदा की दृष्टि से संवेदनशील पेड़ों को तुरन्त काटने का कार्य आज से ही प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। पेड़ काटने के लिए जिलाधिकारी ने मौके पर ही आपदा मद से 30 हजार रूपये स्वीकृत किये।

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिशासी अभियन्ता लोनिवि व उपखण्ड अधिकारी विद्युत को संयुक्त निरीक्षण कर सड़क मरम्मत में बॉधक अथवा संवेदनशील पेड़ों को चिन्हित कर तुरन्त डीएलएम को बताने के निर्देश दिये ताकि उन्हें काटा जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क को सुचारू करने हेतु अन्दर की ओर सड़क कटिंग का कार्य किया जाए व विद्युत विभाग विद्युत पोल, लाइन को भी अन्यत्र विस्थापित करें। उन्होंने कहा कि पेड़ो की कटिंग के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एसडीआरएफ टीम उपकरणों के साथ मौके पर तैयार रहेंगे।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि दीपक गुप्ता, डीएलएम दिनेश चन्द्र पंत, उपखण्ड अधिकारी विद्युत पयंक पाण्डे आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.