Israel Embassy blast case: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कारगिल के 4 छात्रों को लिया हिरासत में…
Share your love
नई दिल्ली: इसी साल 29 जनवरी को दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के बाहर एक धमाका हुआ था। इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। इस हमले से ठीक पहले दूतावास के बाहर दो संदिग्धों को मंडराता हुआ देखा गया था। दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। यह ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब राजधानी में बीटिंग रिट्रीट चल रही थी। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई वीवीआईपी धमाके वाली जगह से महज 2 किलोमीटर दूर मौजूद थे।
वही इजरायली दूतावास विस्फोट मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 छात्रों को हिरासत में लिया है। स्पेशल सेल ब्लास्ट में चारों छात्रों से पूछताछ कर रही है। ये सभी छात्र कश्मीर के कारगिल के रहने वाले हैं और दिल्ली में पढ़ाई करते हैं।
आपको बता दें कि इस्राइल ने इस हमले को आतंकी हमला माना था। हालांकि, धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ था। घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम भी पहुंची थी। विस्फोट की आशंका के मद्देनजर सभी हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सरकारी भवनों पर अलर्ट जारी किया गया था। सीआईएसएफ ने अपनी सभी इकाइयों को अलर्ट पर रखा था।
भारत में इस्राइल के राजदूत रॉन मलका ने दिल्ली में अपने दूतावास के पास हुए विस्फोट के बाद कहा था कि इस हमले को अंजाम देने वाले अपराधियों और उनका मकसद पता लगाने के लिए हम भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 29वीं वर्षगांठ पर यह घटना हुई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
