महिला ने तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म व मारपीट करने का आरोप

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: लक्सर कोतवाली क्षेत्र के इस्माईल पुर गांव की महिला ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट करने लज्जा भंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली लक्सर में दर्ज कराई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि वह अपने घर के पास चर्खी में खड़ी सब्जी में पानी डाल रही थी।तभी गांव के ही रूटीन पुत्र नरेंद्र पीछे से आया और उसने उसे अपनी बाहों में भर लिया जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तथा शोर मचाया तो बराबर कमरे से पीड़िता का पति सतीश भी मौके पर पहुंच गया।

पीड़िता के पति को देखकर हमलावर दोनों को धक्का देकर फरार हो गया। कुछ ही समय बाद रूपिन पुत्र नरेन्द्र अपने भाई काका व सचिन को साथ लेकर आया और हाथों में धारदार हथियारों से पीड़िता व उसके पति सतीश पर हमला बोल दिया जिसमें पीड़िता के पति सतीश की आंख फूट गई हमलावरों ने सतीश को मरा जानकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। लक्सर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों हमलावरों को धर दबोचा। वही हमलावरों को संबंधित धाराओं में निरुद्ध करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.