वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा का वैक्सीनेशन पर बड़ा जोर

Share your love

रिपोर्ट: सलमान मलिक

रूड़की: जँहा पूरे भारत में कोरोना महामारी ने एक बड़ी तबाही मचा दी थी, तो वहीं कोरोना वैक्सीन ने भारत को एक नई जिंदगी प्रदान की है। देश में भारत सरकार द्वारा जगह जगह वेक्सिनेशन कैम्प लगाकर टीकाकरण तेजी के साथ कराया जा रहा है ताकि कोरोना महामारी को जड़ से खत्म किया जा सके।

आपको बता दें कि रुड़की के वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने शहर से लेकर देहात क्षेत्र में कैम्प लगवाकर टीका करण का कार्य तेजी से चलवाया हुआ है। संजय अरोड़ा का कहना है कि उन्होंने अपनो को खोया है जिस की वजह से वो अपनो को खोने का दर्द जानते हैं इसीलिए वो घर घर जाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूक कर टीकाकरण कराने के लिए जोर दे रहे हैं ताकि किसी का कोई अपना इस महामारी की चपेट में ना आए।

वही वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है देश से कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए सिर्फ वेक्सिनेशन कराना ही जरूरी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.