अब यहां शराब की होगी होम डिलीवरी, ऑनलाइन कर सकेंगे बुकिंग
Share your love
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि ये संख्या अभी भी डेढ़ लाख के पास है। कोरोना के केस कम होने पर अब कोरोना कर्फ्यू में राहत दी जा रही है।
इस बीच राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आयी है। दिल्ली सरकार ने शराब की होम डिलीवरी के लिए इजाजत दे दी है। सरकार ने आबाकारी नियमों में बदलाव किया है। दिल्ली आबकारी (संशोधन) नियम, 2021 के अनुसार एल-13 लाइसेंस धारकों को लोगों के घर तक शराब पहुंचाने की अनुमति होगी। मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से ऑर्डर करके भारतीय और विदेशी शराब की होम डिलीवरी की जा सकेगी।सरकार ने ये फैसला शराब की दुकानों पर लाइन को कम करने के लिए लिया है। अब लोग घर बैठे मोबाइल ऐप या ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से अपना ऑर्डर दे सकते हैं।
बता दें कि दिल्ली में शराब निर्माता लंबे समय से सरकार से ऑनलाइन ऑर्डर और शराब की होम डिलीवरी की अनुमति मांग रहे थे। अप्रैल में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के ऐलान के बाद शराब की दुकानों पर लंबी लाइन लग गई थी। इसके बाद शराब निर्माता कंपनियों ने दिल्ली सरकार से शराब की होम डिलीवरी की अनुमति देने की अपील की थी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
