दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा Lockdown

Share your love

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया। यानी अब दिल्ली में 31 मई तक लॉकडाउन रहेगा। केजरीवाल ने 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने यानी धीरे-धीरे राहत देने की बात कही है।

राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह लॉकडाउन खत्म हो रहा है। आगे की रणनीति के बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक की और फिर ऐलान किया। विभिन्न राज्यों ने मई के आखिरी तक लॉकडाउन लगाया है, जिसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में एक हफ्ते के लिए और लॉकडाउन बढ़ सकता है। इसके बाद 1 जून से राहत मिलने की पूरी उम्मीद है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.