120 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Share your love

लोकजन टुडे, विकासनगरः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद मे अवैध नशे के विरुद्द अभियान गतिमान है जिसमें अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम व धरपकड एंव सड़क दुघर्टनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में चैकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया गया!

उपरोक्त क्रम में बुधवार को थाना प्रभारी विपिन बहुगुणा’ द्वारा थाना क्षेत्र मे एक पुलिस टीम बना कर क्षेत्र मे पूर्व से मिल रही अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर धरपकड व चैकिंग हेतु संवेदनशील स्थानो पर रवाना किया गया !

गठित पुलिस टीम द्वारा बुधवार की प्रातः दौराने चैकिंग मुखबिर की सूचना पर लूहन बैण्ड के पास भुटियांणी खड्ड से एक अभियुक्त रमेश को वाहन डिस्कवर मोटर साईकिल सहित शातिर अंदाज मे सडक किनारे खड्ड मे छुपा रखी 10 पेटी पार्टी स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कालसी पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को बुधवार को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त अवैध शराब की बरामदगी पर स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा थाना कालसी पुलिस टीम की भूरी भूरी प्रशंशा की गई। पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि राजू दास निवासी नागथात के द्वारा उसको उक्त शराब चण्डीगढ से लाकर दी गयी है। यह भी प्रकाश मे आया कि राजू दास एक शातिर किस्म का शराब तस्कर है जिसके सम्पर्क चण्डीगढ के शराब तस्करों से है जो अक्सर अपने सहयोगियो के साथ मिल कर हिमांचल प्रदेश,चण्डीगढ आदि गैर प्रांन्तो से सस्ते दामो पर शराब तस्करी कर लाता है तथा तहसील व थाना कालसी क्षेत्र के दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों मे लेजाकर महंगे दामो पर बेचता है। जिसकी तलाश की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *