सीएम बनने के बाद तीरथ सिंह का पहला नैनीताल दौरा आज

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत सीएम बनने के बाद आज पहली बार नैनीताल जिले दौरे में आ रहे है।

जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने बताया कि CM रावत प्रातः 9ः45 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 10ः45 बजे हेलीपेड पीएनजी राजकीय महाविद्यालय रामनगर पहुचेंगे जहां से मुख्यमंत्री रावत 11 बजे आमडंडा रामनगर में अन्तर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह मे प्रतिभाग करेंगे।

इसके बाद CM तीरथ 12ः15 बजे आमडंडा से कार द्वारा प्रस्थान कर 12ः35 बजे गर्जिया मंन्दिर मे दर्शन एवं पूजन करेंगे। CM रावत 1ः20 बजे पीएनबी राजकीय महाविद्यालय रामनगर से हेलीकाप्टर द्वारा विकास नगर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.