मुर्दे को बांधकर, पोस्टमार्टम हाउस ले जाने वाले मामले की सीओ करेंगे जाँच।

Share your love

राजीव चावला-अजहर मलिक/लोकजन टुडे/ काशीपुर।

काशीपुर। एक बार फिर लोकजन टुडे की खबर पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करा दी है लेकिन सवाल जस का तस है की आखिर पुलिस के आला अधिकारियो को क्या कैमरे पर भी भरोसा नहीं रह गया अगर ये ही कोई रसूख वाला होता तो क्या उसके साथ भी ऐसा ही मित्रता भाव दिखाते? गजब की बात है कोई आम आदमी के साथ ही ऐसा क्यों होता है कप्तान साहब आपसे ऐसी उम्मींद नहीं थी बहरहाल मामला काशीपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहाँ बीते दिनों एक शव का पोस्टमार्टम कारण के किये ले जाने वाले पुलिस कर्मियों ने मुर्दे के साथ भी अपराधियों जैसा सलूक किया,
जी हां मुर्दे के हाथ को बांधकर ई रिक्शा में जाने की वीडियो वायरल होने के बाद मित्र पुलिस के इस अमानवीय कृत्य को देखकर लोगो ने उत्तराखंड पुलिस के उन गैर जिम्मेदार पुलिस कर्मियों की जमकर अलोचना की।जिसके बाद जिले के पुलिस कप्तान बरिंद्रजीत सिंह ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मामले में जांच शूरू करा दी है।
वही इस मामले में काशीपुर सीओ जांच कर रहे है
सूत्र बताते है कि इस मामले में दोनों पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज हो चुके है।

वही देखना होगा कि आखिर कब तक अमानवीय व्यवहार करने वाले इन पुलिस कर्मियों पर कब तक कार्यवाही होती है।

या फिर जब सैय्या भये कोतवाल तो डर काहे का।
यह कहावत सामने आती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *