केदारनाथ मंदिर प्रशासन के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे।

Share your love

लंबी लाइन के खिलाफ यात्रियों ने जताया आक्रोश।

रूद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम पहुँच रहे तीर्थ यात्रियों में मंदिर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। यात्री मंदिर प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। केदारनाथ मंदिर से एक किमी दूर सर
सरस्वती नदी तक लम्बी लाइन लगी है, जिस कारण यात्री समय पर ब बाबा के दर्शन नही कर पा रहे हैं। यात्रियों को केदार बाबा के दर्शन करने में घंटों लग जा रहे हैं।

केदारनाथ धाम में एक बार फिर से वीआईपी दर्शन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जो यात्री हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं, उन्हें बाबा केदार के वीआईपी दर्शन कराए जा रहे हैं। जबकि जो यात्री पैदल आ रहे हैं, उन्हें बाबा केदार के दर्शन करने में घंटो लग जा रहे हैं। जिस कारण यात्रियों में मंदिर प्रशासन की इस कार्य प्रणाली से आक्रोश है।

आज केदारनाथ मंदिर के आगे लंबी लाइन में लगे यात्रियों ने आक्रोश जताया और मंदिर प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *