केशवपुरी बस्ती से पांच जुआरी नगदी के साथ गिरफ्तार

Share your love

लोकजन टुडे, डोईवालाः डोईवाला पुलिस ने आज केशवपुरी बस्ती से पाँच सातिर जुआरी जुए के 14,380/ रुपये सहित गिरफ्तार किया है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ खेलने वालो के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के तहत कल रात्रि को अवैध जुआ खेलने वालो की धरपकड़ हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय देहरादून एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्वेक्षण में विशेष अभियान चलाकर विगत दिनो से थाना क्षेत्र मे अवैध जुआ खेलने वालो की शिकायत प्राप्त हो रही थी!
कल रात्रि को एक पुलिस टीम बना कर थाना क्षेत्र के संन्दिग्ध स्थानो पर दबिश दी गयी तो घटना स्थल केशवपुरी बस्ती से पांच व्यक्तियो को अवैध जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर 14,380रूपये बरामद किया गया जिनके विरुद्द थाना डोईवाला पर जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ! गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में श्याम कुमार पुत्र सुमेर चन्द निवासी केशवपुरी डोईवाला जनपद देहरादून, रामसज्जन पुत्र राम विलास निवासी केशवपुरी डोईवाला जनपद देहरादून, मौसम पुत्र मामचन्द निवासी केशवपुरी डोईवाला जनपद देहरादून, दयाराम पुत्र अनंत राम निवासी केशवपुरी डोईवाला जनपद देहरादून, विनोद कुमार पुत्र मोहल्ड सिंह निवासी केशवपुरी डोईवाला जनपद देहरादून शामिल हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *