पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा सूखाताल: सीएम त्रिवेंद्र

Share your love

नैनीताल: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूखाताल में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नैनीताल में घरैकी पछ्यान, चेलिक नाम से हर घर की पहचान बेटी ने नाम योजन का भी शुभारंभ किया। इसके तहत शहर के हर घर के बाहर बेटी के नाम की नेम प्लेट लगाई जाएगी। सूखाताल पुनर्जीवित योजना के अंतर्गत सूखाताल में प्राकृतिक झील बनाने के साथ ही पैदल पथ, ओपन थिएटर का निर्माण होना है। सूखाताल को पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाना है।

नैनीताल के सूखाताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इससे पहले सूखाताल में बने भव्य मंच पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सीएम को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। आयुक्त अरविंद ह्यांकी ने सीएम का स्वागत करते हुए सूखाताल पुनर्जीवित करने की योजना का विशेष तौर पर उल्लेख किया। करीब 26 करोड़ की इस योजना को मुख्यमंत्री के भगीरथ प्रयास का प्रतिफल करार दिया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक संजीव आर्य, विधायक राम सिंह कैड़ा, एमएलए दीवान सिंह बिष्ट, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, उपाध्यक्ष रेनु अधिकारी, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कमिश्नर अरविंद ह्यांकी, आईजी अजय रौतेला, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, केएमवीएन एमडी रोहित मीणा, जीएम अशोक जोशी, प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, एएसपी देवेंद्र पींचा, एसडीएम प्रतीक जैन, कुंदन बिष्ट, हरगोविंद रावत, गोपाल रावत, मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, शांति मेहरा, अरविंद पडियार, आदि उपस्थित थे। संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.