उत्तराखंड: 5 बेटियों ने पिता पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Share your love

नैनिताल: नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ब्लॉक के मल्ला अमगड़ी निवासी इंटर पास एक बालिग छात्रा ने अपने ही माता- पिता पर यौनशोषण व अन्य बहनों के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी अपने साथ पांच सगी बहनों को लेकर कालाढूंगी थाने पहुंची। बालिग छात्रा सहित सभी बहनों ने माता- पिता पर यौन शोषण व मारपीट सहित कई गम्भीर आरोप लगाए।

एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र के होने के कारण पुलिस की ओर से कोई लिखित कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि मामले की जानकारी राजस्व क्षेत्र के संबंधित पटवारी को भेज दिया है। पांच सगी बहनों को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.