उत्तराखंड: पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, टेक ऑफ कराते समय युवक को लगी गंभीर चोट, दिल्ली रेफर

Share your love

भीमताल: पैराग्लाइडिंग साइट पर बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान पायलट को टेक ऑफ कराते समय कर्मचारी स्लिप कर गया। इस दौरान हादसे में वह घिसटता चला गया। उसके हाथ पैर टूट गए। आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हल्‍द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्‍द्वानी के चिकित्‍सकों ने भी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्‍ली रेफर कर दिया। साथी उसे दिल्‍ली लेकर गए हैं जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

आपको बता दें कि भीमताल के पांडे गांव की एक साइड पर पैराग्लाइडर उडऩे को तैयार था। टेकऑफ कराने के लिए हर साइड पर तीन चार युवक होते हैं, उनमें से एक युवक टेक आफ कराने के दौरान ही गिर गया। हादसे में उसके हाथ-पांच टूट गए। जिससे उसके हाथ पांव में चोट लग गई। पैराग्लाइडिंग साइट मालिकों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक तल्लीताल का रहने वाला है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.