‘लियो’ की तलाश में ढाई लाख खर्च कर बेंगलुरु से नैनीताल पहुंचा परिवार, जानिए क्या है पूरा मामला

Share your love

https://youtu.be/4SgE-7MXdBM

नैनिताल: वैसे तो जानवरों और पक्षियों से इंसान का प्यार कोई नयी बात नहीं है। लेकिन इस मामले में जानवरों के प्रति ऐसा प्यार देखने को मिला कि बेंगलूरु का एक परिवार जो बिल्ली की तलाश में बेंगलूरु से नैनीताल आ पहुंचे और खोई हुई बिल्ली को ढूंढने के लिए करीब ढाई लाख रुपये खर्च कर दिए।

दरअसल 1 -2 अक्तूबर 2020 को बेंगलुरू निवासी हर्ष कपूर पत्नी भव्या पांडे कपूर के साथ अपनी दो पालतू बिल्लियां ‘लियो’ और ‘कोको’ को लेकर नैनीताल घूमने पहुंचे थे। हर्ष कपूर अपने परिवार के साथ भुजियाघाट के सूर्यागांव में बने बलौट रिजॉर्ट में रुके। इस दौरान ‘3 अक्तूबर को लियो’ जंगल में चली गई और खो गई। दंपती ने लियो को खूब ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली।

दंपती ने जंगल छान मारा लेकिन उनकी बिल्ली का कुछ पता नहीं चला। कपूर परिवार की चहेती बिल्ली के लिए कपूर परिवार ने रिजॉर्ट के स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय लोगों से मदद मांगी। वहीं कपूर परिवार ने ढूंढने वाले को पांच हजार का इनाम देने की घोषणा भी की। लेकिन तमाम गांव वालों और रिजॉर्ट के कर्मियों के प्रयासों के बावजूद भी लियो उन्हें नहीं मिल पाई। इसके बाद दंपती मायूस होकर 10 अक्टूबर को बंगलूरू लौट गए।

रिजॉर्ट मालिक एवं वाइल्ड टस्कर सोसाइटी चलाने वाले विकास किरौला ने बताया कि 21 जनवरी को किसी ग्रामीण ने कपूर दंपति को फोन किया कि उनकी बिल्ली उसके घर के आसपास दिखी है। ये खबर कपूर परिवार को लगी तो तो तुरंत वो नैनीताल के बलौट रिजॉर्ट पहुंचे और उन्होंने गांव में और जंगल में बिल्ली को तलाशा।

उन्हें आखिरकार 26 जनवरी की रात उनकी बिल्ली लियो जंगल से लगे एक खंडहरनुमा मकान में मिल गई। बताया गया है कि कपूर दंपत्ति के बिल्ली लियो की खोजबीन में फ्लाइट, टैक्सी, होटल और खाने-पीने से लेकर तकरीब ढ़ाई लाख रुपये खर्च हो गए हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.