अगर मकर संक्रांति में स्नान के लिए आ रहे है हरिद्वार तो ये खबर आपके लिए…

Share your love

हरिद्वार: हरिद्वार में गुरुवार को मकर संक्रांति के स्नान पर्व के लिए जिला प्रशासन की ओर से एसओपी जारी कर दी गई है। इसके तहत बुजुर्ग और बीमार व्यक्तियों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा।

राज्य के बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पांच दिन की अवधि की कोविड आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना रिपोर्ट लेकर आने वालों को हरिद्वार नही आने दिया जाएगा । बार्डर में पूर्व की तरह केवल रैंडम सैंपलिंग व्यवस्था ही होगी।

जिलाधिारी सी रविशंकर ने बाजारों और गंगा घाटों पर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की है। साथ ही प्रशासन ने होटल, धर्मशाला, लॉज के संचालकों से बिना स्क्रीनिंग के किसी को न देने के आदेश दिए है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.