उपाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद बाली ने बोला बीजेपी कांग्रेस पर हमला

Share your love

रिपोर्ट: रफी खान

काशीपुर: आम आदमी पार्टी के हाई कमान के दिशनिर्देशों पर उत्तराखंड संगठन में ऊधम सिंह नगर के प्रचलित बिल्डर और काशीपुर से आप नेता दीपक बाली की विगत रोज देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय में उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी के बाद उन्होंने सूबे की दोनों ही बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस पर राजनीतिज्ञ हमला बोला है।

आज प्रेस से रूबरू होते हुए दीपक बाली ने कहा कि जहां एक और त्रिवेंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी सत्ता के नशे में मदहोश हो देवभूमि को कलंकित करने में लगी है। तो वहीं विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस अब कल की कहानी बनकर रह गई है जिसका आई सी यू में दम सा निकलता प्रतीत हो रहा है।

मीडिया से बात करते हुए आप लेता बाली ने कहा कि जहां आज पूरे प्रदेश में जगह जगह बीजेपी के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन और जनता का इनके नुमाइंदों के खिलाफ आक्रोश यह दर्शाता है कि बीजेपी उस कसौटी पर खरी नहीं उतरी जिसके लिए जनता ने उसको सत्ता पर बिठाया था। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर तीर चलाते हुए कहा कि कांग्रेस अब प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में दम तोड़ने वाली पार्टी बन चुकी है।

उन्होंने कहा इस बार प्रदेश की जनता सुबह में केजरीवाल मॉडल को लाना चाहती है। हम प्रदेश में ना केवल बिजली पानी और सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद करेंगे बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी दिल्ली मॉडल पर काम करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.