गढ़वाल प्रेस क्लब की ओर से 15 दिसंबर से आयोजित होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी : जनपद मुख्यालय के रांसी स्टेडियम में 15 दिसंबर से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई है। प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वाल प्रेस क्लब की ओर से किया जा रहा है। आयोजन में खेल विभाग व तहसील प्रशासन सहयोग कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रेस क्लब की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव खत्री व सचिव मुकेश बछेती ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सिर्फ सरकारी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने विभागीय कार्यो के अतिरिक्त कार्य किया है। कर्मचारियों व अधिकारियों के मनोरंजन के व मानसिक थकान को दूर करने के लिए प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

प्रतियोगिता में विभिन्न सरकारी विभागों की 8 से 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए विभागों को पत्र भेज दिए गए हैं। अधिकांश विभागों ने अपनी सहमति भी दे दी है। प्रतियोगिता 15 व 16 दिसंबर को रांसी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.