नाबालिग साली के साथ जीजा ने की छेड़छाड़, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में नाबालिक से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। देर शाम नगर में रहने वाले जीजा ने अपनी ही नाबालिक साली के साथ छेड़छाड़ की। जिसके बाद परिवार ने शुक्रवार को तल्लीताल थाने में इसकी शिकायत की। जिस पर पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल के रहने वाले एक परिवार ने अपने रिश्ते के लगने वाले जमाई पर उनकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने बताया कि वो वो देर शाम बाजार में काम कर रहे थे। इसी दौरान घर से मामले की सुचना मिलने पर वह तुरंत घर पहुचे और उनको पता चला कि उनके रिश्ते में 38 वर्षीय जमाई द्वारा उनकी नाबालिक बेटी के साथ गलत नियत से छेड़छाड़ की गई। जिसके बाद परिवार ने शुक्रवार को तल्लीताल थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी।

इस पर तल्लीताल थाने के एसओ विजय मेहता ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत 452 354 व 506-7/8 पर मामला दर्ज कर लिया गया है। और आगे मामले की जांच की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.