बड़ी खबर: नैनीताल एसडीएम समेत पत्नी, बच्चे कोरोना पॉजिटिव

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: शहर में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को कोरोना टेस्ट कराने पहुँचे एसडीएम विनोद कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके पॉजिटिव आने के बाद जब उनके परिजनों का टेस्ट किया गया तो वह भी पॉजिटिव निकले। फिलहाल सभी का ट्रूनेट टेस्ट कर होम आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व से एसडीएम विनोद कुमार सर्दी की समस्या से जूझ रहे थे। रविवार को वह उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव निकला। जिसके बाद उनकी पत्नी और दो बच्चों को भी टेस्ट के लिए अस्पताल लाया गया। पत्नी और दोनों बच्चों के भी रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ एमएस दुग्ताल ने बताया कि सभी के ट्रूनेट टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं सभी को होम आइसोलेट कर दिया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.