साधू संतो की एहम बैठक लिए अहम फैसले

Share your love

 Lokjan Today : हरिद्वार स्थित जयराम आश्रम में आज भारत साधु समाज की एक अहम बैठक आयोजित की गई इस बैठक में भारत साधु समाज के भारतवर्ष से साधु संतों ने बैठक में हिस्सा लिया बैठक में आगामी 2021 हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ और राम मंदिर को लेकर चर्चा की गई भारत साधु समाज की इस बैठक में भारतवर्ष में जितने भी साधु संत भारतवर्ष में है उनको एक मंच पर लाकर हिंदू संस्कृति और राष्ट्रीय भावना के लिए कटिबद्ध करने का आह्वान भी किया गया इस बैठक में कई निर्णय लिए गए इन निर्णयों को 16 से 17 नवंबर मैं अहमदाबाद में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद की अध्यक्षता में होने वाली भारत साधु समाज की बड़ी बैठक में पास किया जायेगा

https://youtu.be/Sk7vUzAj2s4

भारत साधु समाज बैठक में आज कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी मुक्तानंद बापू को बनाया गया और साथ ही सभी साधु-संतों को भारतीय संस्कृति के लिए एकजुट करने का आह्वान भी किया गया और साधु समाज के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी मुक्तानंद बापू का कहना है कि पूरे भारतवर्ष में गांव गांव में साधु संत है इनको हिंदू संस्कृति और राष्ट्रीय भावना के लिए कटी बंद करने का हमारे द्वारा कार्य किया जाएगा उनका कहना है कि 2021 में हरिद्वार में लगने वाला महाकुंभ अच्छी तरह से संपन्न हो इसके लिए भी हमारे द्वारा सरकार से भी हमारे द्वारा वार्ता की जाएगी वही देश के सबसे बड़े मुद्दे राम मंदिर पर मुक्तानंद बापू का कहना है कि सभी देशवासियों और साधु संतो की इच्छा है कि राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो हमारी मांग है

भारत साधु समाज के महामंत्री चिदानंद मुनि का कहना है कि 16 से 17 नवंबर को अहमदाबाद में एक विशाल संत सम्मेलन होगा उसमें कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और प्रस्ताव पास किए जाएंगे हम चाहते हैं कि हरिद्वार में होने वाला 2021 का महाकुंभ में विशाल रूप से एक ऐसा सम्मेलन हो जिससे पूरे विश्व को पता लग सके कि सभी संत समाज एक है और संतों के माध्यम से समाज में संस्कृति संस्कारों और संस्कृत की जो त्रिवेणी प्रकट की जाए उसके लिए विशेष निर्णय लिए गए हैं राम मंदिर पर बोलते हुए चिदानंद मुनि का कहना है कि राम मंदिर कुछ लोगों का नहीं यह राष्ट्र का मुद्दा है इसमें हमारे संविधान की प्राथमिकता हो हमारे समाज को भी प्राथमिकता हो इसके लिए जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण हो और साथ ही साथ राष्ट्र मंदिर की बना रहे इसका भी हमें ध्यान रखना पड़ेगा

https://youtu.be/V0J6ZuFiyVg

भारत साधु समाज के उपाध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी का कहना है कि कुंभ की व्यवस्था के लिए अखाड़ा परिषद है पूरा भारत साधु समाज अखाड़ा परिषद को समर्थन करेगा और उत्तराखंड सरकार से आग्रह करेगा कि कुंभ मेले की व्यवस्था अच्छी तरीके से हो जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी ना हो वही राम मंदिर पर ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने बीजेपी सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया उनका कहना है कि भगवान राम को एक पार्टी ने राजनीति हथकंडा बनाया हुआ है बड़े दुख की बात है कि राम मंदिर के लिए इतने सालों से लड़ रहे हैं मगर अयोध्या शहर का इतना बुरा हाल है कि वह जगह-जगह गंदगी पड़ी हुई है पानी की व्यवस्था नहीं है राम मंदिर बनने से पहले अयोध्या को सुंदर बनाना पहले जरूरी है

भारत साधु समाज की बैठक में पहुंचे महामंडलेश्व प्रेम गिरी महाराज का कहना है कि भारत साधु समाज राम मंदिर का समर्थन करता है और हम चाहते हैं कि राम मंदिर जल्द बने हम सरकार से भी आग्रह कर रहे हैं कि राम मंदिर जल बनवाए अगर राम मंदिर नहीं बनेगा तो हमारे द्वारा विरोध किया जाएगा जो भी देश की नई सरकार बने भारत साधु समाज की मांग है कि वह राम मंदिर का निर्माण तुरंत करें

भारत साधु समाज की हुई इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई और यह सभी मुद्दे शंकराचार्य स्वरूपानंद की अध्यक्षता में होने वाली नवंबर की बैठक में पास कराए जाएंगे अब देखना होगा नवंबर में होने वाली इस बैठक में किन किन मुद्दों के प्रस्ताव पास किए जाते हैं क्योंकि शंकराचार्य स्वरूपानंद ने आह्वान किया था चुनाव के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए उनके द्वारा कोई बड़ा निर्णय लिया जाएगा


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *