यातायात अवरुद्ध करने वाले गैराज संचालकों को निर्देशित करने के साथ कुछ लोगो के खिलाफ की कार्यवाही: एसएसपी पौड़ी

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: पौड़ी में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस महकमा लगातार प्रयास कर रहा है, वही दूसरी ओर यातायात व्यवस्था को पलीता लगा रहे गैराज संचालकों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है।

पौड़ी शहर क्षेत्र में छतरीधार से प्रेमनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे करीब एक दर्जन गैराज संचालित हो रहे हैं। गैराज संचालक अक्सर वाहनों के मरम्मत का कार्य गैराज के बाहर सड़क पर ही करते हैं। जिससे अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ गैराज संचालकों ने खराब वाहनों व गैराज के कबाड़ को सड़क के दोनों किनारों पर रखा होता है जिससे वाहनों के आवागमन में दिक्कतें होने के साथ जाम लगता रहता है, लगातार मिल रही शिकायत के बाद पुलिस ने ऐसे गैराज संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया।

वहीं एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने बताया कि यातायात अवरुद्ध करने वाले गैराज संचालकों को निर्देशित करने के साथ कुछ लोगो के खिलाफ कार्यवाही भी की गई है। आने वाले समय में भी अभियान लगातार चलाया जाएगा और यातायात अवरुद्ध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *