जनपद में एडवेंचर स्पोर्ट्स की सम्भावना को देखते हुए इस वर्ष नायर घाटी में होगा साहसिक खेलों का भव्य आयोजन: डीएम गर्ब्याल

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: साहसिक खेलों को पौड़ी जनपद में बढ़ावा देने की मुहिम अब रफ्तार लेने जा रही है, इसी के तहत पौड़ी के नयार घाटी में इस साल नवंबर में पैराग्लाइडिंग,राफ्टिंग,एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे खेलों का आयोजन होने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

इस आयोजन में देश भर से आए हुए पैराग्लाइडिंग के खिलाड़ी रोमांस का भरपूर आनंद उठाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय लोग भी पैराग्लाइडिंग राफ्टिंग जैसे खेलों का लुप्त भी ले सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा नायर घाटी में साहसिक खेलों की संभावनाओं को देखने और तराशने के लिए यहां पर राष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर स्पोर्ट्स करवाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।जो जिला प्रशासन और साहसिक खेल विभाग की ओर से होने जा रही है।

इस आयोजन में हिमालय स्पोर्ट्स एसोसिएशन और हिमालय पैराग्लाइडिंग इंस्टीट्यूट अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी दे रहे है। जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह ने बताया की जनपद में एडवेंचर स्पोर्ट्स की सम्भावना को देखते हुए इस वर्ष नायर घाटी में राइडिंग माउंटेन, बाइकिंग, एंग्लिंग फिशरी, पैराग्लाइडिंग जैसे आयोजन यहां पर करवाने की तैयारियां की जा रही है, इसके साथ ही म्यूजिकल नाइट और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस आयोजन का हिस्सा बनने जा रहे हैं । जिससे इस आयोजन को और ज्यादा आकर्षित किया जा सके।

उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से रोजगार तो बढेगा की साथ ही पर्यटकों को भी पहाड़ की ओर आकर्षित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन निरंतर अंतराल पर कराये जाएंगे। जिससे पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ाया जा सके और स्थानीय लोगों को भी रोजगार से जोड़ा जा सके। तो वही स्थानीय महिला भजनी भंडारी कहा कि नायर नदी के तट पर होने वाले साहसिक खेलों से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही लॉक डाउन के समय पहाड़ लोटे बेरोजगार युवाओं की भी इससे जोड़कर रोजगार दिया जा सकेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *