देहरादून: मुज़फ्फरनगर निवासी महिला को गोलियों से भूना, हत्यारे फरार

Share your love

देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ पर मंगलवार रात कार सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर रेस्टोरेंट संचालिका की हत्या कर दी। महिला की मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया पहले रिश्तो से जोड़कर चल रही है। आपको बताते चले मुज़फ्फरनगर निवासी महिला का अपने पूर्व पति से तलाक हो चूका था जिसके बाद वह अपने परचित दवा कारोबारी के साथ काफी समय से रह रही थी। वह15 दिन पहले ही व्यापारी दोस्त के साथ देहरादून आयी थी। पुलिस हत्या को अवैध रिश्तों से जोड़कर चल रही है। पुलिस देर रात तक कार सवार हत्यारोपियों की घेराबंदी में जुटी थी लेकिन हत्यारो का सुराग लगाया नहीं जा सका।
पुलिस के मुताबिक कत्ल की सनसनीखेज वारदात मंगलवार नौ बजकर 15 मिनट के करीब की है। मौत का शिकार महिला की पहचान समरजहां उर्फ रिहाना (23) निवासी मुजफ्फरनगर के रुप में हुई है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *