जंगल की हवाओं से दस बीघा गेहूं का खेत जला

Share your love


लोकजन टुडे, नारसन। नारसन क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट गांव में के पास जंगल में तेज हवाओं के चलते अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई जिससे करीब 10 बीघे गेहूं जलकर राख हो गए वहीं पास के खेतों में ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं आ पायी
शनिवार की दोपहर नारसन क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट गांव के जंगल में तेज हवाओं के चलते हुए अचानक सतीश एवं कुलबीर निवासी मोहम्मदपुर जट्ट के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई कोई गेहूं पूरी तरह पक कर तैयार खड़े हुए थे जिसके चलते आग तेजी से बढ़ने लगी और कुछ ही देर में 10 बीघे का पूरा खेत जलकर स्वाहं हो गया साथ ही आसपास के खेतों में भी ग्रामीणों ने आग जाने से बड़ी मशक्कत के साथ रोकी वहीं मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची जिससे किसान का भारी नुकसान हुआ है आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लगता है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *