कप्तान का छात्रों और नवयुवको के लिए विशेष आदेश!

Share your love


लोकजन टुडे :- हरिद्वार: बढ़ती दुर्घटनाओं से सीख लेते हुए एसएसपी हरिद्वार ने अपनी टीम को एक नया प्रयोग करने के आदेश दिए है, आदेश तो अच्छा है लेकिन अगर जनता इसे सकारात्मक रूप में ले.. लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं लगता खैर हरिद्वार के कप्तान आये दिन सीपीयू को सड़को पर छात्रों से जूझते हुए अक्सर देखा व सूना करते थे अक्सर पुलिस से बचने के छात्र या युवक कार्यवाही के डर से पुलिस से छूट कर भाग निकलने की कोशिश करते थे जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाओं से गंभीर परिणाम होते थे कुछ बच्चे तो बड़े वाहनों से टक्कराकर जान तक गवा चुके है बहुत से मामलो में दुर्घटना में घर के इकलौते चिराग इस दुनिया से रुखसत हो गए इन्ही सब बिन्दुओ पर गंभीर सोच के बाद शायद हरिद्वार कप्तान जन्मेजय खंडूरी ने एक सकारात्मक पहल करते हुए अपनी टीम को विशेष आदेश में किसी भी नाबालिक को भागते वक्त न पकड़ा जाए। चालान के लिए न भगाया जाए, गाड़ी का नंबर नोट कर घर भेजें चालान। कप्तान ने तो एक सकारात्मक पहल कर दी है अब देखने वाली बात ये होगी कि कप्तान के मिशन में हरिद्वार छात्र और उनके अभिभावक कितना अम्ल और साथ देते है…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *