शर्मनाक: मां की बीमारी का बहाना नाबालिग को बनाया शिकार…

Share your love

गदरपुर: एक बार फिर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी माँ की झूठी बीमारी का बहाना बनाकर अपनी परिचित नाबालिग को घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

नाबालिग की तबीयत खराब होने पर जब उसकी मां ने पूछताछ की तो उसने रोते हुए आपबीती सुना दी। मां ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामला गदरपुर के पालिका क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र में बताया कि बीते शनिवार को उनका परिचित युवक कन्नू उसके घर आया। मां के बीमार होने की बात कहकर उसकी नाबालिग बेटी को अपने घर ले गया। आरोपी ने अपने घर ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद पूरी बात सामने आई। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *