स्कूल व दुकानदारों की बदसलूकी झेलने को विवश अभिभावक
Share your love

लोकजन टुडे, कोटद्वारः भले ही सरकार की ओर से बार—बार कहा गया कि निजी स्कूलों पर शिकंजा कसा जाएगा। वह यूनिफार्म से लेकर किताबों के लिए अभिभावकों पर दबाव नहीं बनाएंगे, लेकिन आलम यह है कि स्कूल प्रबंधक दुकानदारों के साथ मिलकर अभिभावकों की जेब पर डाका डालने में संकोच नहीं बरत रहे हैं। ऐसा ही मामला आज कोटद्वार में सामने आया है। इससे पता चलता है कि किस प्रकार से अभिभावकों के साथ दुकानदार अभद्रता पर उतर आया है। वहीं हमारे शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री इस ओर दावे ही करते रहते हैं। निजी स्कूलों पर किसी प्रकार का शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।
दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे कोटद्वार सिद्धबली यूनिफॉर्म वाली दुकान की घटना बतायी जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि ग्राहक बच्चे की यूनिफार्म के लिए एक दुकान में पहुंचता है तो दुकानदार मनमानी पर उतर आया है। यहां तक कि ग्राहक को बच्चे व पत्नी के सामने बेइज्जती करके बाहर निकाल रहा है। क्योंकि आजकल स्कूलों और बुक सेलर्स की मनमानी चल रही है! पेरेंट्स मजबूर है बच्चों के , इनके सामने, स्कूल और दुकानदारों की मिलीभगत दोनों का परसेंटेज कमीशन का खामियाजा पेरेंट्स को भुगतना पड़ता है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
