अखिल भारतीय विघार्थी परिषद ने फूंका श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति का पुतला

Share your love


लोकजन टुडे, नई टिहरीः टिहरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका और रोष जताया कि कुलपति विश्वविद्यालय में बहुत कम उपस्थित रहते हैं जिससे छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता श्री देव सुमन विश्वविद्यालय गेट के बाहर करीब 1ः30 बजे एकत्र हुए जहां उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यू एस रावत का पुतला दहन किया और रोष प्रकट कर कहा कि कुलपति की कार्यश्ौली ठीक नहीं है शासन द्वारा उनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है लेकिन वह विश्वविद्यालय में बहुत कम उपस्थित रहे थे जिस कारण छात्र छात्राओं की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता और दूसरी समस्याओं के लिए भी कुलपति से बातचीत नहीं हो पाती संगठन के नेताओं ने कहा कि कुलपति का रवैया क्षेत्र के प्रति और छात्रों के प्रति ठीक नहीं है उनकी कार्यश्ौली समझ से परे इसलिए उनका कार्यकाल बढ़ाना ठीक नहीं है।छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रों की जो समस्याएं हैं फुल पर द्वारा उनका निराकरण नहीं किया जाता उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल नहीं बनाया जाना चाहिए प्रदर्शन करने वालों में सुशील रावत योगेश उनियाल विजयपाल राजेन्द्र आशीष आदि मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *