अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ उतरे व्यापारी

Share your love


लोकजन टुडे, ऋषिकेशः नगर निगम ;ऋषिकेशः व तहसील प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर बुधवार को स्थानीय व्यापारियों ने उप जिला अधिकारी व नगर आयुक्त से वार्ता की। व्यापारियों ने का कहना था कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को नगर निगम व तहसील प्रशासन ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया था। देहरादून मार्ग हरिद्वार मार्ग पर सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने कुछ दुकानदारों का सामान जफ्त कर दिया था। जिससे नाराज व्यापारी बुधवार को नगर निगम पहुंचे। व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी ;षिकेश एवं नगर आयुक्त से अतिक्रमण के विषय पर वार्ता की। व्यापारियों का कहना था कि नगर निगम कर्मचारी द्वारा कल व्यापारियों का सामान जब्त किया गया, जो गलत है। व्यापारियों ने आश्वस्त किया कि वे अतिक्रमण हटाने में प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। मगर, कोई अधिकारी व कर्मचारी व्यापारियों को बेवजह प्रताड़ित ना करें। दोनों पक्षों में सहमति बनी की नाली से नाली के बीच में कोई भी व्यापारी अपना सामान बाहर नहीं रखेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग से 80 फीट के अंदर के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त से नगर की नालियों की सफाई के संदर्भ में व आवारा पशुओं की समस्या के निस्तारण के संबंध में भी अनुरोध किया गया। इस अवसर पर जयदत्त शर्मा, सुभाष कोहली, सत्यवीर सिंह तोमर, प्रदीप कोहली, ललित मोहन मिश्रा आदि मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *