धामी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई खत्म, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
Share your love
Big Breaking
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक समाप्त,
धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में आज 52 प्रस्तावों पर हुआ निर्णय,
रेरा के ढांचे में किया गया बदलाव,31 पद हुए सृजित,
ऋषिकेश एम्स की ब्रांच उधमसिंह नगर में बनाएं जाने पर एक किलोमीटर के दायरे पर निर्माण कार्यों में 03 महीने तक रोक,
नई खेल नीति के तहत खेल विकास निधि बनाए जाने पर मुहर । खिलाड़ियों के लिए खेल निधि से खर्च होगा पैसा।
स्टार्टप नीति 2023 को मंजूरी,
देहरादून के सहसपुर में कौशल विकास प्रशिक्षण का हब बनाने का निर्णय,
कारागार बंदी संवर्ग अपॉइंटमेंट अथॉरिटी आईजी गढ़वाल और कुमाऊं पर रहेगी,
सिविल कोर्ट परिसर खटीमा में चेंबर के लिए 90 साल के लिए लीज पर जमीन को मंजूरी,
उत्तराखंड में सिंगल यूज प्लास्टिक भारत सरकार पॉलिसी को अपनाया गया,
आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल की रिटायरमेंट 60 साल से बढ़ाकर 65 साल किया गया ,
संकेतिक सरकारी विकास योजना के तहत गंगा डेरी योजना तहत 2 गाय ली जा सकेंगी, 5 गायों की जगह 2 गाय से ले सकते हुए योजना का लाभ,
दिव्यांग बच्चों के लिए घर पर शिक्षक की नियुक्ति को मंजूरी,
अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के अपर निदेशक का नया पद सृजित किया गया,
मेट्रो नियो योजना के लिए विभाग की जमीन की आवश्यकता के लिए 1रूपए में 99 साल की लीज पर दी जाएगी,
उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा 100 नई बसों को खरीदने को मंजूरी । बसों के खरीदने पर ब्याज राज्य सरकार देगी,
लोक निर्माण विभाग की नियमावली में संशोधन,
कृषि एवं कृषि कल्याण विभाग के तहत स्टेड मिलेट मिशन को मंजूरी,
मिड डे मील योजना के तहत 40 सप्ताह तक दिया जाएगा मंडवा और झंगोरा,
अंतोदय कार्ड धारकों को 01 किलो मंडवा देगी सरकार,
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फारेस्ट क्षेत्र में टूरजिम की गतिविधियों में कमी आयी है । जिससे बढाने के लिए कमेटी का किया गया गठन ।मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनी कमेटी,
ग्राम्य विकास विभाग के तहत छोटे उत्पादकों के प्रॉडक्ट को बढ़ाव देने के लिए राज्य स्तरीय समिति का किया गठन हरिद्वार में prt सिस्टम के अनुमोदन को मंजूरी,
राजस्व विभाग में कंप्यूटरीकृत को मंजूरी,
Msme के तहत 200 करोड़ से ज्यादा और 500 रोजगार देने वाले उद्यमियों को सरकार करेगी प्रोत्साहित ,
सितारगंज चीनी मिल को लीज पर पीपीपी मोड़ पर दिए जाने का फैसला । चीनी मिल को 30 सालों के लिए लीज पर दिए जाने का निर्णय ।
पीएम पोषण योजना के तहत सप्ताह में 1 दिन मिलने वाले फोरिफाइड दूध को सप्ताह में 2 दिन दिए जाने पर फैसला ,
वित्त विभाग के तहत सर्किल रेट का 3 साल बाद रिविजन हुआ । बीते 2 साल कोविड की वजह से नहीं हो पाया था सर्किल रेट रिव्यू।
कुछ क्षेत्रों में सर्किट रेट कम किया गया है तो ज्यादातर क्षेत्रो में सर्किल रेट में हुए बढोत्तरी।नोटिफिकेशन के बाद फिक्स होंगे रेट ।
परिवहन विभाग की नियमावली में संशोधन,
मंत्रियों के लिए खरीदी जाने वाली गाड़ी के लिए नियमावली में संशोधन,संशोधन के तहत गाड़ी खरीदने के लिए बढ़ाई गई राशि ।
कौशल विकास विभाग के तहत आईटीआई में डोमेन एक्सपर्ट का हायर करने पर मंजूरी,
जिन ट्रेडों के शिक्षक नहीं हो पाते हैं उपलब्ध उन ट्रेड के लिए एक्सपर्ट किए जाएंगे हायर,
नकल विरोधी कानून को कैबिनेट ने दी अनौपचारिक मंजूरी । अब विधानसभा सत्र में लाया जाएगा नकल विरोधी कानून विधेयक ।
कार्मिक विभाग के प्रस्ताव के चलते 26 डिप्टी कलेक्टर के पदों का सर्जन किया गया,
जोशीमठ में आपदा को देखते हुए कैबिनेट ने लिए अहम निर्णय,
भवन की दर cpwd के तहत निर्धारित,
व्यवसायिक भवनों की दरें वहीं रहेंगी,स्लैब बनाया जाएगा ,
जमीन के बदले जमीन के मुवावजे की दर अगली कैबिनेट बैठक में तय होगी,
पहले विकल्प के तहत आवासीय भवनों के तहत आवास के बदले आवास ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
