गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

Share your love

देहरादून :  देहरादून में आज  26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के ख़ास मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आम से लेकर खास लोगों को सम्मानित किया गया है।

इसी कड़ी में बीते दिनों उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाले हरियाणा रोड़वेज के चालक सुशील और परिचालक परमजीत नैन के परिजनों समेत 2 युवा निशु और रजत को भी सीएम धामी कीतरफ से सूचना विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र और 1–1 लाख की धनराशि का चैक देकर सम्मानित किया गया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत नैन एवं अन्य दो युवकों नीशू एवं रजत को सम्मानित किया। हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार पत्नी एवं परिचालक परमजीत के पिताजी ने सम्मान ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत सूचना विभाग की ओर से हरियाणा रोडवेज के दोनों चालक एवं परिचालक तथा दोनों युवकों निशु और रजत को 01-01 लाख रूपये की सम्मान राशि प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (ब्रह्म कमल की अनुकृति) प्रदान की गई।

गौरतलब है कि इन दोनों युवाओं ने क्रिकेर ऋषभ पंत को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था इसके अलावा इन युवाओं को उतराखंड के ट्रैफिक निदेशालय की तरफ से भी 15000 का चैक दिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.