27 अप्रैल को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

Share your love

देहरादून : बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने की तिथि तय हो गई हैं। आज नरेंद्र नगर में बसंत पंचमी के अवसर के मौके पर भगवान बद्री विशाल के कपाट खेलने का मुहूर्त तय किया गया। इस साल 27 अप्रैल को प्रातः 7:10 पर गुरु पुष्य योग में श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालु और तीर्थ यात्रियों के लिए खोले जाएंगे। जबकि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन 12 अप्रैल निश्चित हुआ। राजदरबार नरेंद्र नगर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना पश्चात विधि विधान ने कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

बद्री विशाल का तेल कलश तिलों का तेल 12 अप्रैल को टिहरी नरेश के राज दरबार नरेंद्र नगर में पिरोया जाएगा और शोभा यात्रा प्रारंभ होगी

उत्तराखंड चारधाम धाम यात्रा 2023

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 27 अप्रैल को खुलेंगे।

• राजमहल नरेंद्र नगर में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की घोषणा।

 

जबकि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा हेतु 12 अप्रैल की तिथि निश्चित हुई। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार सहित श्री बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.