सीएम धामी ने जोशीमठ आपदा के दृष्टिगत अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

Share your love

देहरादून : जोशीमठ में आई आपदा के बाद से हर कोई सकते में हैं और हर कोई अपनी तरफ से मदद का हाथ आगे बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा के दृष्टिगत अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जोशीमठ प्रभावित लोगों के साथ है और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री राहत कोष की धनराशि का उपयोग जोशीमठ के आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए किया जाएगा


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.